चूरू: मेडिकल कॉलेज में नक्षत्र 2026 का क्रिकेट मुकाबलों से हुआ आगाज, 25 फरवरी तक खेलों की भरमार रहेगी
Churu, Churu | Feb 21, 2026 चूरू के राजकीय पीडीयू मेडिकल कॉलेज में सात दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘नक्षत्र 2026’ का आगाज खेल प्रतियोगिताओं के साथ हो गया है। शनिवार को रामसरा मैदान में आयोजित क्रिकेट मुकाबलों में फैकल्टी, डॉक्टर व मेडिकल स्टूडेंट्स की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पहले मैच में डीबीएच ऑफिशियल और पैरामेडिकल टीम आमने-सामने हुईं।