हरदा में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने जनसुनवाई में लगाई गुहार
हरदा शहर के वार्ड क्रमांक 31 की महिलाएं पानी की समस्या को लेकर मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचीं। महिलाओं ने कलेक्टर के सामने अपनी समस्या रखते हुए क्षेत्र में नल-जल की पाइपलाइन बिछाने की मांग की।
महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में पर्याप्त पानी की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाने में उन्हें काफी दिक्कत होती है।
Huzur, Bhopal | Sep 22, 2026