पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने भाजपा कार्यालय पहुंचे
मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस बैठक में पार्टी के कोर कमेटी के सभी मेंबर्स भी शामिल हुए। बता दें कि मंगलवार से सहयोग कार्यक्रम शुरू होना है और पार्टी लेवल पर बेहतर काम करने को लेकर भी इस बैठक में चर्चा की गई।