मुरैना नगर: तुस्सीपुरा में 5 माह की गर्भवती नाबालिग जिला अस्पताल पहुंची, सहेली के भाई पर गलत काम का आरोप
मुरैना के तुस्सीपुरा इलाके की नाबालिग को मंगलवार को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच में उसके 5 माह की गर्भवती होने का पता चला,जिससे परिजन सदमे में आ गए।बताया जा रहा है कि अप्रैल में वह सहेली के घर शादी में गई थी,जहां सहेली के भाई ने उसके साथ गलत काम किया।सूचना पर स्टेशन रोड थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की।