प्रतापगढ़: कृषि विपणन विभाग का पुनर्गठन, प्रदेश में अब 14 खंड कार्यालय, प्रतापगढ़ को मिला मुख्यालय का दर्जा
प्रतापगढ़ कृषि विपणन विभाग ने प्रदेशभर की कृषि उपज मंडियों के बेहतर संचालन, प्रभावी पर्यवेक्षण और नियंत्रण को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। विभाग द्वारा क्षेत्रीय खंड कार्यालयों का पुनर्गठन करते हुए अब इनकी संख्या 10 से बढ़ाकर 14 कर दी गई है। शासन के उप सचिव द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। खास बात यह है कि इस नई व्यवस्था में प्रतापगढ़ को भी क्