लालगंज: भुड़की में तेज आंधी से सीमेंट का करकट और घर की दीवार गिरने से महिला घायल, पीड़ित परिवार को हुआ आर्थिक नुकसान
आजमगढ़ जनपद के लालगंज क्षेत्र के भुड़की में तेज आंधी के चलते घर में लगे सीमेंट का कई करकट जहां उड़कर टूट गए तो वहीं घर की एक दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई । बताया जा रहा है कि लालगंज पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और छात्र सभा बूथ प्रभारी अजय यादव की मां रीता यादव घायल हो गई । अचानक इस हादसे से परिवार में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि बड़ी घटना नहीं घटी ।