अशोक नगर: मोहरी राय में अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज
अशोकनगर। देहात थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी से बनी देशी कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार शिवकुमार पिता रामकिशन साहू (38) निवासी मोहरी राय, टंकी के पास, मोहरी राय, अशोकनगर को अवैध रूप से 5 लीटर देशी हाथ भट्टी की कच्ची शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 750 रुपये है, के साथ पकड़ा गया