कांके: एदलहातू, बड़गाईं और पीएचईडी तालाब छठ घाटों की तैयारियों का नगर आयुक्त ने लिया जायजा
Kanke, Ranchi | Nov 11, 2026 एदलहातू, बड़गाईं और पीएचईडी तालाब छठ घाटों की तैयारियों का बुधवार शाम करीब पांच बजे नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने जायजा लिया। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने तीनों घाटों पर विशेष सफाई, पर्याप्त रोशनी, पेड़ों की छंटाई और तालाब के पानी में फिटकरी डालने का निर्देश दिया। एदलहातू तालाब में दो हाईमास्ट लाइट लगाने को भी कहा गया।