कासगंज: कासगंज पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने शहर के कृष्ण पैलेस में की संगठन सृजन की समीक्षा बैठक
कासगंज में शनिवार की शाम 4 बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम कासगंज जनपद पहुंचे। जहां उन्होंने शहर के कृष्ण पैलेस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संगठन सृजन की समीक्षा बैठक की। और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। बैठक में जिले के सभी फ्रंटल के जिलाध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष मनोज पांडेय मौजूद रहे।