पानापुर: मोरिया गांव में बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी
Panapur, Saran | Oct 30, 2024 पानापुर थाना क्षेत्र के मोरिया गांव में मंगलवार की रात 10 बजें अपराधियों ने पीट पीटकर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। मृत महिला रामानंद प्रसाद की 65 वर्षीया पत्नी धनवंती देवी बताई जाती है। बताया जाता है कि मृतका का पुत्र उमेश भगत घर मे ही किराना चलाता था। मंगलवार की रात वह दुकान बंद कर आराम कर रहा था। इसी दौरान रात दस बजे गांव के ही कुछ युवक उसके घर पहुँचे