खगौल: शाहपुर में नाव से लाई जा रही 467 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार
दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की। महावीर ईंट भट्ठा के पास नाव से शराब लाए जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही नाव सवार लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने नाव समेत दो लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान नाव से 467.94 लीटर अवैध विदेशी शराब, दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।