वल्लभनगर में पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
वल्लभनगर, 22 जुलाई।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित पेपर लीक मामले को लेकर एसडीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।