रूण्डेड़ा से पारेश्वर महादेव के लिए निकली कावड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
रूण्डेड़ा। कस्बे से रविवार को पारेश्वर महादेव मंदिर के लिए कावड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। यात्रा को लेकर सुबह से ही ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भजन-कीर्तन करते हुए कावड़ यात्रा को रवाना किया गया।
कावड़ यात्रा रूण्डेड़ा से रवाना होकर नवानियां और कीकावास होते हुए पारेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कावड़ लेकर भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में धार्मिक माहौल बना रहा।
यात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं। कावड़ यात्रियों के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उत्साह के साथ स्वागत कर उनकी हौसला अफ�