सौसर: सौसर के रझाड़ी पीपला में फ्रिज में धमाका, मकान में लगी आग, 8 लाख का सामान जलकर खाक
सौसर के रझाड़ी पीपला में फ्रिज में धमाके के बाद मकान में लगी आग, 8 लाख का सामान जलकर खाक सौसर तहसील के रझाड़ी पीपला गांव में गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे फ्रिज में अचानक जोरदार धमाका होने के बाद मकान में आग लग गई। आग तेजी से फैलने से घर में रखा करीब 25 हजार रुपए नकद, अनाज, कपड़े, दस्तावेज और घरेलू सामान जल गया। परिवार ने करीब 8 लाख रुपए के नुकसान की बात कही है।