गोरखपुर: पेशेंट ने टेक्नीशियन को थप्पड़ मारा, लात-घूसे से किया घायल, साइकेट्रिस्ट से इलाज की सलाह पर भड़का, FIR दर्ज
हॉस्पिटल में इलाज कराने आए पेशेंट ने एक्स-रे टेक्नीशियन को मार कर घायल कर दिया।आरोप है कि टेक्नीशियन ने उसे साइकेट्रिस्ट से इलाज कराने की सलाह दी थी।जिससे नाराज पेशेंट ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।इतना ही नहीं अगले दिन फिर वह अपने भाई के साथ 5-6 लोगों को लेकर पहुंचा और एक्स-रे रूम का दरवाजा बंद कर गाली-गलौज शुरू कर दी।टेक्नीशियन को जमीन पर गिराकर मारपीट हुई