हमीरपुर: सुमेरपुर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की बैठक बुधवार को आयोजित होगी
सुमेरपुर क्षेत्र पंचायत की बैठक बुधवार 3 दिसंबर को ब्लाक कार्यालय प्रांगण में सुबह 11 बजे से ब्लाक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव की अध्यक्षता में होगी। यह जानकारी प्रभारी खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार ने देते हुए बताया कि बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, आवास, पेयजल, सिंचाई, बिजली आदि पर विस्तृत चर्चा होगी।