हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में राजकीय पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षाओं में अव्यवस्थाओं का बोलबाला
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रही सेमेस्टर परीक्षा में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। प्रधानाचार्य के गायब रहने पर सह केंद्र प्रभारी परीक्षा करा रहे हैं। कालेज परिसर में जगह जगह गंदगी फैली हुई है। वहीं कुछ छात्रों का आरोप है कि प्रधानाचार्य बीमारी का बहाना बनाकर आवास पर पड़े रहते हैं। ज्वाइंट डायरेक्टर ने कहा कि वह मामले की जांच कराकर कार्यवाही करेंगे।