हमीरपुर: सुमेरपुर में यूरिया आते ही किसानों की भीड़ उमड़ी, पुलिस को बुलाना पड़ा
एक पखवारे बाद सहकारी समितियों में यूरिया खाद आते ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। केंद्र प्रभारी को वितरण के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। भीड़ अधिक होने के कारण धक्का मुक्की के दौरान एक वृद्ध किसान भोला प्रसाद जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। मंगलवार को कस्बे के क्रय विक्रय सहकारी समिति एवं पीसीएफ किसान सेवा केंद्र में वितरण के लिए एक पखवारे बाद यूरिया खाद उपलब्ध हुई।