हमीरपुर: कुतुबपुर गांव में वैन में लगी आग की लपटों से पराली जली, चरवाहों ने गोवंशों की जान बचाई
कुरारा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में सोमवार की रात मारुति वैन में आग लग जाने के कारण अन्ना पशुओं के लिए एकत्र की गई पराली सहित वैन जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलने पर दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाया। आगजनी में लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। कुरारा क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में सत्ता बाबा मंदिर के सामने अन्ना पशु आश्रय स्थल बना हुआ है। इसमें ग्राम पंचायत द्