कोंडागांव: कोण्डागांव में आयोजित रोजगार मेले में 50 युवाओं का अंतिम चयन, 628 आवेदनों में से 213 ने दिया इंटरव्यू
कोण्डागांव जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में जिला कार्यालय परिसर में आज शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय रोजगार मेले में 50 युवाओं का अंतिम चयन किया गया। शाम 6 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार मेले में 628 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 213 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। चयन प्रक्रिया के बाद 90 का प्रारंभिक और 50 युवाओं