सहसवान: सहसवान में स्कूल बस से उतरा छात्र घर नहीं पहुंचा, परिजनों ने पुलिस में कराई गुमशुदगी दर्ज, सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू
सहसवान नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी अनिकेत पुत्र आकाश का 27 जुलाई से कोई सुराग नहीं लग रहा है। सीसीटीवी फुटेज में छात्र सहसवान के अकबराबाद में स्कूल बस से उतरता नजर आ रहा है लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं लग रहा है। आज मंगलवार को परिजनों ने थाने में गुमशुदी दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा 02 टीमें भी गठित कि गयी है।