पुरैनी: पुरैनी के औराय में सिविल कोर्ट के निर्देश पर दखल रिहानी करवाया गया, लगभग एक दर्जन अस्थाई घर तोड़े गए
पुरैनी प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी औराय में काफी दिनों से चल रहे जमीन विवाद में अंततः सिविल कोर्ट के निर्देश पर दखल रिहानी करवाया गया। मालूम हो कि इस दौरान रविवार को लगभग 5 बजे के आसपास एक दर्जन से अधिक अस्थाई घरों को तोड़कर रैयती जमीन मालिक को दिलाया गया। सिविल कोर्ट के प्रतिनिधि के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट के रूप में अंचलाधिकारी विद्यानंद झा व अन्य मौजूद रहे।