किशनगंज: 18 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया, भविष्य में रोकथाम के लिए खोदी गई ट्रेंच
समरानिया नाका क्षेत्र के वनखंड रातई के बालाचार में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 18 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अतिक्रमण की लगातार शिकायतों के बाद जेसीबी की सहायता से कार्रवाई की गई। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए वन भूमि पर ट्रेंच भी खोदी गई। कार्रवाई डीएफओ विवेकानंद बड़े के निर्देश पर कार्रवाई हुई।