औरैया: दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंचौसी रेलवे स्टेशन के बलरापुर के समीप ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत,
दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंचोसी रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना क्षेत्र के खंभा नंबर 552 के समीप हुई। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकती है। राहगीरों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस चौकी को दी गई। सूचना पाकर चौकी के सिपाही मृतक की शिनाख्त कराए जाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।