औरैया: कोतवाली क्षेत्र के सत्ती तालाब के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सत्ती तालाब के समीप पैदल कहीं जा रहे एक युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक घायल हो गया और वहीं पर गिर पड़ा। टक्कर लगने के बाद काफी देर तक युवक सड़क पर पड़ा रहा। इसके उपरांत वहां से गुजर रहे लोगों द्वारा उसे औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका उपचार किया गया।