औरैया: कोतवाली क्षेत्र के देवकली चौकी समीप स्थित यमुना पुल से युवक ने लगाई छलांग, युवक की तलाश जारी
कोतवाली क्षेत्र के देवकली चौकी समीप स्थित यमुना पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी। राहगीरों द्वारा इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की लेकिन युवक का अब तक कहीं कुछ पता नहीं चल सका है। वहां से गुजर रहे लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक जालौन जिला की तरफ से आया हुआ था।