पलिया: सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना बाघ वन विभाग के पिंजरे में हुआ कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
लखीमपुर खीरी जिले के समपूर्णानगर क्षेत्र में कई दिनों से आतंक का पर्याय बना बाघ आखिरकार गुरुवार शाम करीब 5 बजे वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। बाघ की लगातार मौजूदगी से इलाके के लोग दहशत में जी रहे थे। खेत-खलिहान जाने से ग्रामीण कतरा रहे थे और बच्चों व मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी।