*ससुराल में युवती की संदिग्ध मौत, बेटी ने दादा समेत चाचा-चाची पर लगाया हत्या का आरोप*
जोकीहाट प्रखंड के महलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरसेल गांव के वार्ड संख्या-6 में बुधवार को ससुराल में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृत युवती की पहचान नाजरीन के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
घटना की सूचना मिलने पर महलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया। मृतका की बेटी ने अपने दादा नजाम सहित चाचा और चाची पर झगड़ा करने, मारपीट करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि नाजरीन के चार बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और तीन बेटे शामिल हैं। घटना के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतका के पति रियाज बाहर रहकर कमाने गए थे। वह बुधवार शाम घर पहुंचे। रियाज ने बताया कि उनके पिता के साथ कोई झगड़ा नहीं हुआ था। उनका कहना है कि विवाद गांव के अन्य लोगों से हुआ था। उन्होंने यह भी बताया कि नाजरीन ने घटना से एक दिन पहले पेट में दर्द होने की बात कही थी।
मामले को लेकर महलगांव के प्रभारी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। #jokihatvidhan #mdmursidalam #arariabihar #jokihatnews #arariavidhan #mdgufranalam #newsnetworkplus md Gufran Alam
Araria, Araria | Sep 18, 2026