सहरसा की घटना के विरोध में अररिया में पत्रकारों का विरोध मार्च
कलम पर चोट हुई तो आवाज शहर की सड़कों तक पहुंची, पत्रकारों ने एकजुट होकर सुरक्षा और सम्मान की उठाई आवाज।
अररिया में गुरुवार को पत्रकारों की एकजुटता उस वक्त सड़कों पर दिखाई दी, जब सहरसा में प्रभात खबर के पत्रकार के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट की घटना के विरोध में विरोध मार्च निकाला गया।
प्रेस भवन में जिला पत्रकार संघ की बैठक के बाद पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि कलम चलाने वाले हाथों पर किसी तरह का दबाव या हमला बर्दाश्त नहीं होना चाहिए। पत्रकारों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ मंटू भगत की अध्यक्षता में हुई बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, गरिमा और स्वतंत्र पत्रकारिता पर चर्चा हुई। इसके बाद प्रेस भवन से काली मंदिर, चांदनी चौक होते हुए समाहरणालय तक विरोध मार्च निकाला गया।
इस दौरान पत्रकारों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को प्रशासन के सामने रखा। समाहरणालय में सदर एसडीओ और एडीपीओ को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा गया।
वहीं, Digital Press Club™ (A Unit of Working Digital Media Press Foundation) ने भी मार्च को खुला समर्थन दिया। Foundation अध्यक्ष विकाश प्रकाश ने कहा कि पत्रकार के साथ अन्याय के खिलाफ उनकी पूरी टीम एकजुट है।
कलम की ताकत तब बढ़ती है, जब आवाज अकेली नहीं, पूरी बिरादरी की होती है।
#Araria #Saharsa #Journalist #JournalistsProtest #पत्रकार #पत्रकारएकता #विरोधमार्च #अररिया #सहरसा #पत्रकारसुरक्षा #JournalistSafety #DigitalPressClub #WorkingDigitalMediaPressFoundation #NavBihar24 #BiharNews
Araria, Araria | Sep 18, 2026