अररिया के काली मंदिर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान 5100 दीपक जलाए गए। कार्यक्रम में अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह, माँ खड्गेश्वरी काली मंदिर के साधक नानू बाबा, जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम, बीजेपी जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, रंधीर कुमार सिंह सहित बीजेपी नेता, कार्यकर्ता और आमलोग शामिल हुए। इस दौरान नेताओं ने न्यूज़18 के माध्यम से पीएम मोदी को “हैप्पी बर्थडे मोदी” कहकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
Araria, Araria | Sep 18, 2026