संभल: पुरानी तहसील रोड, संभल में जन्माष्टमी पर बाजारों में रौनक, महंगाई के बावजूद श्रद्धालुओं ने की जमकर खरीदारी
संभल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बाजारों में खासी रौनक देखने को मिली। लगातार हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह काम नहीं हुआ। इस वर्ष बाजार में लड्डू गोपाल के नए डिजाइन के पालने उपलब्ध हैं। साथ ही बाजूबंद, मुकुट,पोशाक,लकड़ी की बांसुरी और पंख भी उपलब्ध है।