बदायूं: गढ़ी गांव में मेढ़ के विवाद में 11 लोगों ने 2 लोगों को लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jul 9, 2026 बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के गढ़ी गांव में मेढ़ के विवाद में 11 लोगों ने देवेंद्र पुत्र रतिराम, नर सिंह पुत्र चम्पत को लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल देवेंद्र और नरसिंह का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।