जांजगीर: कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र दिया, कहा- लक्ष्य और अनुशासन से मिलती है कामयाबी
जांजगीर-चांपा जिले के आकांक्षा आवासीय विद्यालय में रविवार को ‘विद्यार्थी प्रोत्साहन एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। साथ ही छात्रों को भविष्य के करियर चयन और सफलता के गुर भी बताए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर।