मोतिहारी: मोतिहारी के डॉ राजेंद्र प्रसाद सभा भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम व एसपी ने किया
मोतिहारी के डाँ राजेंद्र प्रसाद सभा भवन में आईसीडीएस के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम का डीएम सौरभ जोरवाल एवं एसपी स्वर्ण प्रभात ने उद्घाटन किया।इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले समय बेटियों का है। बेटियों का भविष्य बेहतर बनाने की सरकार की मंसा है। महिलाओं को सेवा क्षेत्र में बराबरी पर लाई जाए। उन्होंने ने कहा कि महिलाएं इस दिशा में आगे निकल रही है।