दूनी: दूनी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 10 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
टोंक पुलिस अधीक्षक विकास सागवान के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के धर पकड़ अभियान के दौरान दूनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है ।दूनी पुलिस ने बताया कि आरोपी बबलू पुत्र चौथमल बेरवा उम्र 49 साल निवासी प्रताप कॉलोनी देवली को गिरफ्तार किया गया है।