जबलपुर: अस्पताल की घूसखोरी ने ली जान, अब अंतिम संस्कार के भी पैसे नहीं; बेबस पति बोला- 'नर्मदा में बहा दूंगा,मछलियों के काम आएगा
गरीबी और लाचारी इंसान से क्या कुछ नहीं करवा देती, इसकी एक रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आई है। जहां एक लाचार पति अपनी मृत पत्नी का शव नदी में फेंकने जा रहा था, क्योंकि उसके पास अंतिम संस्कार कराने तक के पैसे नहीं थे।" मामला जबलपुर का है। 51 वर्षीय श्याम विश्वकर्मा की पत्नी आरती विश्वकर्मा का 6 महीने पहले एक्सीडेंट हुआ था। ब