विभूतिपुर: विभूतिपुर के भुसवर में आलू के खेत से दो साल के बच्चे का कटा हुआ शव मिला, हत्या की आशंका
भुसवर बांध किनारे खैराज जानेवाली रास्ता व कब्रिस्तान के समीप दोनों बांह कटा एक शिशु का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई और देखते ही देखते की लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों के जुटने के बाद घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। तत्पश्चात घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों बांह कटे शिशु के शव को बरामद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विभूतिपुर लाई।