विभूतिपुर: विभूतिपुर के जनता कालेज में एमएलसी ब्रजवासी ने सरकार पर निशाना साधा
जनता महाविद्यालय सिंघिया बुजुर्ग परिसर में रविवार को तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद सदस्य, परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर ब्रजवासी के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन परिवर्तनकारी शिक्षक संघ विभूतिपुर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार की।