जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम सांकरा को पूर्णतः सौर ऊर्जा आधारित गांव बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसी सिलसिले में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज ग्राम पंचायत भवन में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर प्रस्तावित योजना पर विस्तार से चर्चा की।
गांव में सामुदायिक उपयोग के लिए शासन द्वारा 1 करोड़ 27 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि से सौर ऊर्जा आधारित व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिसके माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों, सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य केंद्र, विश्राम गृह, बस स्टैंड और पेयजल व्यवस्था जैसी सार्वजनिक सुविधाओं को ऊर्जा उपलब्ध कराई जाएगी।
#solarenergy #dhamtari #chhattisgarh
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh
Dhamtari, Chhattisgarh | Nov 24, 2026