निघासन: निघासन तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 41 शिकायतों में से 7 का मौके पर हुआ निस्तारण
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन तहसील सभागार में आज शनिवार को निघासन एसडीएम राजीव निगम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। एसडीएम ने एक-एक कर सभी शिकायतें सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए।