बाबई: आंचलखेड़ा में आपसी विवाद को लेकर आरोपी ने एक महिला के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी महिला पूजा पति दीनदयाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी आशीष ने ग्राम आंचलखेड़ा में फरियादी महिला के घर के सामने महिला से गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।