बाबई: सांगाखेड़ा व आंचलखेड़ा में स्थित शासकीय स्कूलों का संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने किया निरीक्षण
जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम के निर्देशअनुसार माखननगर के सांगाखेड़ा और आंचलखेड़ा में स्थित शासकीय स्कूलों का संयुक्त संचालक लोक शिक्षण भावना दुबे ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उपरोक्त शाला में सभी शिक्षक समय पर उपस्थित पाए गये। संस्थाओं में छात्रों की कम उपस्थिति होने पर उन्होने नाराजगी व्यक्त कर उपस्थिति बढ़ाये जाने के निर्देश दिये।