बाबई: मुहासा में करंट की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुहासा में रहने वाले एक 40 वर्षीय युवक राकेश करंट की चपेट में आ गया आनन फानन में परिजनों ने घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहा इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।