बाबई: जमुनिया में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हुई मौत पुलिस ने किया मर्ग कायम
मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जमुनिया में रहने वाले 40 वर्षीय युवक जगदीश मीना ने अज्ञात कारणों के चलते घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन फानन में परिजनों ने घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।