हसपुरा: हसपुरा शहर के बड़ी फिल्ड में जलाया गया लंकाधिपति रावण का पुतला, गोह विधायक अमरेन्द्र कुमार ने किया अग्नि प्रवाहित
हसपुरा शहर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मंगलवार को मनाया गया। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर गाजे - बाजे घोड़े व राम लक्ष्मण,राधा - कृष्ण के साथ - साथ साधु के भेष का झांकियां भी निकाली नन्हे बच्चों द्वारा निकाली गई। बड़ी फिल्ड में लंकाधिपति रावण का 40फीट उंचा पुतला में अग्नि प्रवाहित विधायक ने किया। अग्नि प्रवाहित होते ही धू-धू कर रावण जल गया।