विभूतिपुर: विभूतिपुर के मध्य विद्यालय कापन में मध्याह्न भोजन में कीड़े मिलने से हंगामा, मुख्य सड़क जाम
मध्य विद्यालय कापन में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छात्रों को परोसे गए मध्यान भोजन की थाली में कीड़े (पिल्लु) पाए गए। इस घटना से आक्रोशित छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए और सिंघिया घाट-खोकसाहा मुख्य पथ के कापन चौक को लगभग 2 घंटे तक जाम कर दिया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कहा 1 महीने से भोजन में कीड़े निकल रहा है।