किशनगंज: वाल्मीकि समाज की बैठक में पंचायत स्तर पर रोजगार की मांग की गई
किशनगंज के समीपवर्ती बांसथूनी गांव के गोराजी की सारण पर वाल्मीकि समाज की तहसील स्तरीय बैठक आयोजित हुई। कालीचरण कंडारा ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की। मुख्य अतिथि रामगोपाल, विशिष्ट अतिथि कालीचरण तथा अध्यक्षता सत्यनारायण नकवाल ने की।