शाहजहांपुर: हाईवे पर तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में रविवार दोपहर हाईवे पर तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस