शिवपुरी नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला अशोकनगर का बदमाश गिरफ्तार
शिवपुरी शहर की कोतवाली पुलिस ने पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं को झांसा देकर जेवरात ठगने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो सोने के मंगलसूत्र, सोने के टॉप्स और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटर बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है।