नवाबगंज: लखनऊ के पास निजी यूनिवर्सिटी में वर्चस्व की जंग, सीनियर छात्रों ने जूनियर्स को पीटा, दो गंभीर घायल
लखनऊ से सटे रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस घटना में बीटेक द्वितीय वर्ष के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने उन पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया।यह घटना माती थाना क्षेत्र के देवा रोड पर हुई। बाराबंकी जिले के छात्र शशांक उपाध्याय और उनके दोस्त वरुण पांडेय कॉलेज से लौट रहे थे।